अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश बोर्ड द्वारा घोषित वर्ष 2024-25 के परीक्षा परिणाम में विवेकानन्द इण्टर कॉलेज, विद्युत नगर ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक बार फिर अपने शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है।हाई स्कूल स्तर पर प्रथम पाँच स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रथम स्थान पर निहारिका वर्मा (90.33%) रहीं। द्वितीय स्थान पर शीतल (88.5%), तृतीय स्थान पर अखिलेश वर्मा (88.3%), चतुर्थ स्थान पर हिमांशु वर्मा (88%) और पंचम स्थान पर शिखा वर्मा (86.8%) ने स्थान प्राप्त किया।इण्टरमीडिएट स्तर पर प्रथम स्थान वैभव पाण्डेय (87%) ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर अनुष्का यादव (81.02%), तीसरे स्थान पर कौशिकी सिंह (80.06%), चौथे स्थान पर मेघा दुबे (79.2%) और पाँचवाँ स्थान उत्तम अग्रहरि एवं प्रगति पटेल ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राम तीरथ यादव जी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
विवेकानन्द इण्टर कॉलेज, विद्युत नगर का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशतछात्र-छात्राओं ने किया विद्यालय का नाम रोशन। हिन्दी दैनिक खबर/ सागर की आवाज़
RELATED ARTICLES