अम्बेडकर नगर। जनपद के जलालपुर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को पाक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। जहॉ लगातार पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस की सक्रिय हैं, वही गम्भीर अपराधियों को कड़ी कार्यवाई के लिए तेजगति से गिरफ्तार कर रही हैं| जनपद के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के दिशा निर्देशन में थाना को0 जलालपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 116/2025, धारा 137(2)/61(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 64(1) बीएनएस व 5/6 पाक्सो एक्ट से सम्बन्घित मामले में गिरफ्तार किये गए अभियुक्त सचिन कुमार राजभर पुत्र रमेश राजभर निवासी पेठिया थाना को0 जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 20 मार्च 2025 को जलालपुर बस सटैण्ड से समय करीब 17.25 बजे गिरफ्तार किया गया। और वैधानिक रूप कार्रवाई करते हुए, माननीय न्यायालय पेश किया गया। गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में थाना को0 जलालपुर अम्बेडकर नगर प्रभारी निरीक्षक, संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 राजेश्वर वर्मा, महिला का0 अमृता सिंह थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर। की अगुवाई में की गई।
जनपद अम्बेडकरनगर की पुलिस ने पाक्सो एक्ट में एक नफर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल* हिन्दी दैनिक खबर/ सागर की आवाज़
RELATED ARTICLES