Homeप्रदेशअम्बेडकर नगर।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, छात्राओं को मिशन शक्ति पेज 5...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, छात्राओं को मिशन शक्ति पेज 5 के विषय में जागरूक किया गया* हिन्दी दैनिक खबर/ सागर की आवाज

*अम्बेडकर नगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एन.के.बी. डिग्री कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर में छात्राओं को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में महिला थाना अध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक, और सहायक अध्यापक ने मिलकर छात्राओं को महिलाओं के सम्मान, उनकी उपलब्धियों, शिक्षा, और स्वास्थ्य के महत्व पर जागरूक किया गयाइस महिला सशक्तिकरण में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और शिक्षा के माध्यम से समाज में अपना स्थान स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया।वहीं सुरक्षा संबंधित जानकारियां दी गई और विभिन्न प्रकार के हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सी.एम. हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181, और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, जिससे वे स्वस्थ जीवन जी सकें एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस महत्वपूर्ण अवसर पर हर वर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, समानता, और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, और राजनीतिक उपलब्धियों का उत्सव है। 2025 में, यह दिवस “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, समानता, सशक्तिकरण” थीम के साथ मनाया गया जो बीजिंग घोषणा और कार्य मंच की 30वीं वर्षगांठ को भी चिह्नित करता है। जबकि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को न केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाते हैं, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित भी करते हैं। महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति ऐसी पहलों की निरंतरता समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

Most Popular