* अंबेडकरनगर से, जहां एक महिला अपने बेटे की हत्या के आरोपियों से जान बचाने की गुहार लगा रही है! आरोपियों ने पहले उसके बेटे की हत्या कर दी और अब जेल से छूटने के बाद पीड़िता पर दबाव बना रहे हैं कि वह केस वापस ले ले!ये तस्वीरे देखिए… ये वही पीड़िता हैं,

जो अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। उनका आरोप है कि 17 फरवरी 2022 की रात उनके बेटे राहुल यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामला थाना इब्राहिमपुर में दर्ज हुआ, आरोपी गिरफ्तार भी हुए, लेकिन अब जमानत पर बाहर आकर उन्हें धमका रहे हैं! पीड़िता का कहना है कि वह अपने घर तक नहीं लौट पा रही हैं, क्योंकि आरोपी बार-बार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक महोदय को तहरीर देकर सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई है।