Homeप्रदेशफर्जी दुष्कर्म प्रकरण में महिला अभियुक्त गिरफ्तार, एक लाख बीस हजार की...

फर्जी दुष्कर्म प्रकरण में महिला अभियुक्त गिरफ्तार, एक लाख बीस हजार की ठगी का भी खुलासा/ हिन्दी दैनिक खबर सागर की आवाज़

अम्बेडकरनगर। कोतवाली टांडा पुलिस ने फर्जी रेप केस दर्ज कराने वाली महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मु0अ0सं0–76/25, धारा 308(5)/308(6)/61(2) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्ता कलावती पुत्री स्व. राम नरेश माली, निवासी कस्बा पूरब, थाना कोतवाली टांडा, जनपद अम्बेडकरनगर को उसके घर से रविवार को दोपहर 12:51 बजे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में कलावती (उम्र लगभग 37 वर्ष) ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि उसने इरफान अहमद उर्फ इरफान पठान निवासी छज्जापुर, थाना कोतवाली टांडा के कहने पर दिनांक 19 जुलाई 2025 की रात 10 बजे फर्जी रेप की घटना गढ़ी थी। उसने निसार अहमद व इसरार अहमद पुत्रगण मुख्तार अहमद, निवासीगण कस्बा पूरब के विरुद्ध झूठा प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके आधार पर थाना टांडा में मु0अ0सं0–50/2025 के तहत मामला पंजीकृत हुआ।

कलावती ने यह भी स्वीकार किया कि इरफान के इशारे पर ही वह निसार व उसके भाई को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। इस साजिश के तहत इरफान ने अभियुक्ता के सहयोग से पीड़ित पक्ष से एक लाख बीस हजार रुपये भी ऐंठ लिए थे।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक राम प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल सर्वेश राम, महिला उपनिरीक्षक रीना यादव व महिला कांस्टेबल रूबी सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular