अम्बेडकर नगर। जनपद में तीन दिवसीय प्रदर्शनी उत्तर प्रदेश सरकार की “सेवा, सुरक्षा व सुशासन” नीति के आठ वर्षों की उपलब्धियों को उजागर करने और जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों और पुलिस सेवाओं की जानकारी त्वरित रूप से दी जा रही है। ताकि आमजन बिना किसी बाधा के इनका लाभ उठा सकें। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री गोपाल नारायण शुक्ल (विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री) द्वारा किया गया। एवं जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। और प्रमुख गतिविधियां का विशेष रूप ध्यान रखा गया जैसे – मिशन शक्ति स्टॉल के तहत महिलाओं एवं बच्चियों को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन की जानकारी दी गई।और 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 181 वन स्टॉप सेंटर, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा जैसी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। इसी कड़ी में महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली के बारे में समझाई गई।साइबर क्राइम अवेयरनेस साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया अपराधों से बचाव के लिए विस्तृत जानकारी दी गई।तत्पश्चात हेल्पलाइन 1930 और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही बैंक डिटेल, OTP, आधार/पैन कार्ड की जानकारी किसी के साथ साझा न करने की हिदायत दी गई। और वही यूपी-112 स्टॉल आपातकालीन पुलिस सेवा की कार्यप्रणाली और इसके त्वरित रिस्पॉन्स पर जानकारी दी गई। यूपी-112 पुलिस द्वारा किए गए कार्यों और संवेदनशील स्थानों पर उनकी तैनाती के बारे में बताया गया। इसी दौरान मुख्य फायर सर्विस जागरूकता आग से सुरक्षा उपाय, अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग और आपात स्थिति में बचाव के तरीके सिखाए गए।मॉक ड्रिल कर आग बुझाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। उतर प्रदेश सरकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं के बारे में बताया गया।योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम के अनुसार मुख्य रूप से सभी योजनाओं के बारे में जागरूक कराना है। जो बड़ी स्क्रीन पर अम्बेडकरनगर पुलिस और यूपी पुलिस द्वारा विगत वर्षों में किए गए कार्यों को दिखाया गया।मुख्य अतिथि द्वारा मिशन शक्ति, साइबर क्राइम, यूपी-112 और फायर सर्विस टीम की प्रशंसा की गई।पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही और ठगी के शिकार लोगों के धन की वापसी को सराहा गया। यह प्रदर्शनी जनता और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।