अम्बेडकर नगर। जनपद के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही। दिनांक: 19.04.2025 को थाना टाण्डा कोतवाली पर दिनांक 18.04.2025 को थाना कोतवाली टाण्डा के उ0नि0 दिनेश कुमार राय व उनकी टीम – उ0नि0 प्रभात कुमार, का0 रोहित शर्मा एवं का0 तेजबहादुर – द्वारा मु0अ0सं0 204/24, धारा 376, 506 भा0द0वि0 व ¾ पाक्सो एक्ट से संबंधित वारण्टी मोनू उर्फ पार्थ पुत्र अशोक कुमार निवासी नेहरू नगर, थाना टाण्डा को उसके निवास स्थान से रात्रि 21:25 बजे दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी का कारण बताते हुए अभियुक्त को हिरासत में लिया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। दिनांक 19.04.2025 को उ0नि0 राम प्रकाश सिंह व उनकी टीम – का0 राजेन्द्र प्रसाद एवं का0 प्रभात कुमार – द्वारा मु0अ0सं0 236/2022, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वारण्टी राम अवध चौहान पुत्र सीताराम निवासी मोहल्ला कश्मीरिया, थाना टाण्डा उम्र लगभग 35 वर्ष को उसके घर से समय 13:33 बजे दबिश देकर हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी का कारण बताकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।