Homeप्रदेशअम्बेडकर नगर।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाने में पारिवारिक विवादों का हुआ...

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाने में पारिवारिक विवादों का हुआ सफल निस्तारण / हिन्दी दैनिक खबर सागर की आवाज़

अम्बेडकर नगर। मिशन_शक्ति_अभियान के अंतर्गत जनपद के महिला थाने में पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। महिला थानाध्यक्ष/प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र उप निरीक्षक ज्योति वर्मा के नेतृत्व में दो दंपत्तियों के बीच उत्पन्न पारस्परिक पारिवारिक विवादों का सफल समाधान कराते हुए दोनों जोड़ों को आपसी सहमति से पुनः एक साथ विदा किया गया।इस दौरान महिला आरक्षी प्रिया एवं महिला आरक्षी सविता ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। सभी अधिकारियों द्वारा परामर्श के माध्यम से दोनों पक्षों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी गईं और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी समझौते के लिए प्रेरित किया गया।थानाध्यक्ष श्रीमती ज्योति वर्मा के अथक प्रयासों से दोनों जोड़े आपसी मनमुटाव भुलाकर साथ रहने के लिए राजी हो गए। दंपत्तियों ने इस सकारात्मक पहल एवं सहायता के लिए अम्बेडकरनगर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। अम्बेडकरनगर पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि समाज में पारिवारिक समरसता एवं महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular