Homeप्रदेशअम्बेडकर नगर।मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना अम्बेडकरनगर द्वारा पारिवारिक विवादों का...

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला थाना अम्बेडकरनगर द्वारा पारिवारिक विवादों का सफल निस्तारण” हिन्दी दैनिक खबर/ सागर की आवाज़

अम्बेडकर नगर। दिनांक 17 अप्रैल 2025 को मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद अम्बेडकरनगर के महिला थाना में महिला थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन पारिवारिक विवादों का सफल समाधान किया गया।

महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त तीन प्रार्थना पत्रों के संदर्भ में संबंधित पति-पत्नी एवं उनके परिजनों को थाना परिसर में आमंत्रित कर थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी, महिला उपनिरीक्षक सुषमा, आरक्षी प्रिया मिश्रा एवं सविता द्वारा मध्यस्थता की गई।

विवादों का मुख्य कारण बच्चों के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों एवं घरेलू खर्चों को लेकर आपसी तनाव था, जिससे आपसी संवादहीनता उत्पन्न हो गई थी। तीनों मामलों में पत्नियां गुस्से में अपने मायके चली गई थीं और पति-पत्नी के बीच बातचीत पूरी तरह बंद हो गई थी।

थाना स्तर पर दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक बैठाकर संवाद कराया गया, जहां उन्होंने अपनी-अपनी गलतियों को स्वीकारते हुए भविष्य में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद न करने का वादा किया। प्रेम एवं समझदारी से वैवाहिक जीवन को निभाने की सलाह देते हुए सभी दंपत्तियों को आपसी सहमति से सुलह समझौते के पश्चात राजी-खुशी विदा किया गया।

अंत में, सभी दंपत्तियों एवं उनके परिजनों द्वारा अंबेडकरनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया और इस पहल की सराहना की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular