*अम्बेडकर नगर। दिनांक 11 मार्च 2025 को महिला थाने में प्राप्त चार प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को बुलाकर थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी, उ0नि0 सुषमा, और महिला हेल्प डेस्क की कर्मचारियों आरक्षी प्रिया मिश्रा तथा आरक्षी सविता द्वारा मध्यस्थता की गई।

घर में आए दिन के खर्चे और पारिवारिक विवादों के कारण आपसी खटास बढ़ने लगी थी। यह खटास इतना बढ़ गया था कि दंपत्तियों के बीच फोन से भी बात नहीं हो रही थी और वे एक-दूसरे से मिलने से भी बच रहे थे।इन चारों मामलों में पत्नियां गुस्से में अपने-अपने मायके चली गई थीं और उन्होंने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था।

पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बैठाया और उन्हें समझाया कि रिश्तों में प्यार और सम्मान के साथ संवाद बनाए रखना चाहिए। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलतियों को स्वीकारा और छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई न करने का संकल्प लिया।

सभी दंपत्तियों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से सुलह कराई गई, और इसके बाद उन्हें राजी-खुशी विदाई दी गई। अंत में, दंपत्तियों ने अम्बेडकरनगर पुलिस का धन्यवाद किया और आभार व्यक्त किया।