Homeप्रदेशअम्बेडकर नगर।बैंक खाते से आधार कार्ड जोड़कर ₹9.31 लाख की धोखाधड़ी, महिला आरोपी...

बैंक खाते से आधार कार्ड जोड़कर ₹9.31 लाख की धोखाधड़ी, महिला आरोपी गिरफ्तार/ हिन्दी दैनिक खबर सागर की आवाज़,

अम्बेडकर नगर। अंतर्गत कोतवाली टांडा पुलिस ने एक बड़े बैंक धोखाधड़ी के मामले का खुलासा करते हुए वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान शीला देवी पत्नी मुन्ना कुमार, निवासी शाहपुर कुरमौल, थाना टांडा के रूप में हुई है।जिसकी पहचान पुलिस के अनुसार, मुकदमा संख्या 16/2025, धारा 316(5), 336(3), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज इस मामले में शीला देवी को दिनांक 11 जुलाई 2025 को सुबह 07:34 बजे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया के बाद उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पीड़िता श्रीमती नम्रता दूबे, निवासी फूलपुर जमुनीपुर, जिला अम्बेडकरनगर, जो कि बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मालीपुर की खाताधारक हैं, उसने दिनांक 30 अक्टूबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से धन की निकासी की गई है। उसी दौरान बैंक की आंतरिक जांच में सामने आया कि 13 सितंबर 2022 को शीला देवी ने अपने आधार कार्ड की जानकारी को धोखे से नम्रता दूबे के बैंक खाते में लिंक करा दिया। इस लिंक प्रक्रिया में उसे ग्राहक सेवा केंद्र मुबारकपुर के संचालक आशीष कुमार यादव ने मदद की। और आधार के माध्यम से खाते तक पहुंच बनाकर शीला देवी ने 03 जनवरी 2024 से 28 मई 2024 के बीच ₹8,01,000 नगद निकासी और अन्य खातों में ट्रांसफर किए। इसके अलावा, ₹1,00,000 की एफडी भी उसी खाते से खुलवाई गई, जिस पर बैंक ने लीन लगा दिया है। साथ ही भीम आधार पे के माध्यम से ₹1,30,000 की अतिरिक्त निकासी भी की गई, जहां लेन देन मर्चेंट जुनैद अख्तर के माध्यम से की गई थी।जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी महिला ने ऑनलाइन खेल में कुल ₹9,31,000 की धोखाधड़ी की है। इस मामले में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक आशीष यादव की संलिप्तता भी उजागर हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular