Homeप्रदेशअम्बेडकर नगर।जनता और पुलिस प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा...

जनता और पुलिस प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने की दिशा में जनसुनवावाई बना , सकारात्मक कदम।* हिंदी दैनिक खबर/ सागर की आवाज

अम्बेडकर नगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया इस जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि जनता के समस्याओं सुनना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आदेश जारी है,

यह प्रशासन की संवेदनशीलता को दर्शाता है। कि थाना स्तर पर ही शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाये, और इस पहल से न केवल पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि लोगों को अनावश्यक परेशानी से भी बचाएगा। महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाने का निर्देश महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल तैयार करने में सहायक होगा।

इसके अलावा, जिले के राजपत्रित अधिकारीगण और थाना प्रभारियों द्वारा नियमित जनसुनवाई आम जनता को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे शिकायतों का त्वरित निस्तारण संभव होगा।यह पहल पुलिस और जनता के बीच संवाद को बेहतर बनाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मददगार साबित होगा!

RELATED ARTICLES

Most Popular