अम्बेडकर नगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत अम्बेडकरनगर महिला थाना में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी और उनकी टीम ने पति-पत्नी के 09 जोड़ों के बीच उत्पन्न पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया और उन्हें राज़ी-खुशी विदा किया।
और पारिवारिक विवादों का कारण और समाधान दिनांक 21मार्च 2025 को महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त 09 शिकायतों की गहन समीक्षा के बाद, दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया। थानाध्यक्ष शिवांगी त्रिपाठी, उ0नि0 सुषमा, आरक्षी प्रिया मिश्रा और आरक्षी सविता ने आपसी संवाद और सहमति से सभी मामलों को सुलझाने का प्रयास किया।
जिन्होंने समस्या का मुख्य कारण बताया कि घर के खर्चे और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मतभेद बना था। उसी तरह छोटी-छोटी बातों पर बढ़ती तकरार थी जो आपसी संवाद की कमी और गलतफहमियां बनी थी वहीं गुस्से में आकर पत्नियों को मायके चले जाना पड़ता था।
जहां महिला थाना टीम ने धैर्यपूर्वक दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया कि आपसी प्रेम, सम्मान और संवाद से किसी भी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। सभी दंपतियों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा न करने की सहमति जताई।और पारिवारिक सहमति जताते हुए सभी 09 दंपतियों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और खुशी-खुशी एक साथ रहने को तैयार हुए।
पुलिस की इस सकारात्मक पहल के लिए उन्होंने अम्बेडकरनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि समाज के लिए एक संदेश है कि इस पहल से उन परिवारों के लिए एक प्रेरणा है जो आपसी विवादों से जूझ रहे हैं। मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार की पहलें समाज में शांति, सौहार्द और आपसी समझ को बढ़ावा देती हैं।
अम्बेडकरनगर पुलिस का यह प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय है और भविष्य में भी ऐसी पहल समाज के लिए लाभदायक सिद्ध होगी