Homeदेश - विदेशअम्बेडकरनगर में जिलाध्यक्ष पद को लेकर मचा सियासी घमासान,दो दर्जन से अधिक...

अम्बेडकरनगर में जिलाध्यक्ष पद को लेकर मचा सियासी घमासान,दो दर्जन से अधिक दावेदार मैदान में। हिन्दी दैनिक खबर / सागर की आवाज़

अम्बेडकरनगर। जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर जिले की सियासत गर्माई हुई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी 48 घंटे में नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की जा सकती है।

इस महत्वपूर्ण पद के लिए करीब दो दर्जन नेताओं ने दावेदारी ठोकी है, जिससे पार्टी के भीतर समीकरण काफी दिलचस्प हो गए हैं।दावेदारों की सूची में। सुरेश कन्नौजिया, विनोद कुमार, त्रयंबक तिवारी, डॉ. राणा रणधीर सिंह, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, रमाशंकर सिंह, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, और चंद्रिका प्रसाद, जैसे नाम शामिल हैं।

सूत्रों की मानें तो इस बार चयन में जातीय संतुलन, संगठनात्मक अनुभव और जनप्रियता को प्रमुख आधार बनाया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व पुराने, अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ युवा और ऊर्जावान चेहरों को मौका देने पर भी विचार कर रहा है। वही सूत्र बताते हैं कि अम्बेडकर नगर जिले की कमान संभालने को लेकर बड़ी प्रमुखता से दो नए चेहरे सामने हैं।

जैसे सुरेश कन्नौजिया, एवं विनोद कुमार, शामिल हैं। बहरहाल चाय की दुकानों पर चर्चा चल रही है कि अगर पुराने चेहरे आएंगे तो सूत्रों पार्टी में कहीं न कहीं जातीय संगठन को संदेश जायेगा। प्रदेश स्तर पर बैठकों के दौरान और फीडबैक के बाद अब निर्णय की घड़ी निकट आ चुकी है। कार्यकर्ताओं के बीच उत्सुकता चरम पर है।

चाय की दुकानों से लेकर सोशल मीडिया तक सिर्फ एक ही चर्चा है – अगला जिलाध्यक्ष कौन? हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब सभी की निगाहें प्रदेश नेतृत्व पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि अम्बेडकरनगर की कमान किसके हाथ में सौंपी जाएगी।

अब देखना रोमांचक होगा कि अम्बेडकर नगर जिले के जिलाध्यक्ष एससी वर्ग से या सामान्य वर्ग से होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular